पंजाब : बाइक पर सवार होकर आए तीन युवको ने सैर कर लौट रही युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म

By: Ankur Thu, 24 June 2021 4:13:32

पंजाब : बाइक पर सवार होकर आए तीन युवको ने सैर कर लौट रही युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म

पंजाब के लुधियाना में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं जहां युवती सुबह की सैर कर घर लौट रही थी और बाइक पर सवार होकर आए तीन युवको ने युवती को अगवा कर राम नगर के फ्लैट में सामूहिक दुष्कर्म किया। फोकल प्वाइंट की राजीव गांधी कालोनी इलाके में यह वारदात हुई।सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद युवती को धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताए। मगर जब युवती घर पहुंची तो परिवार वालों ने उसकी हालत देखकर पूछताछ की तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर शर्मा ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। बुधवार युवती का मेडिकल कराने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान दर्ज कराए गए हैं। आरोपियों को जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा।

पुलिस को पीड़िता ने बताया कि मंगलवार सुबह 5:30 बजे वह अपने दोस्त हनी के साथ सैर कर घर लौट रही थी। जब वह लोग राजीव गांधी कालोनी स्थित काली माता मंदिर के पास पहुंचे तो उसका दोस्त किसी काम से रुक गया और दूसरी तरफ चला गया। पीछे से बाइक सवार तीन युवक आए और उसे अपने साथ जबरदस्ती ले गए। वहां से वह उसे राम नगर के एक फ्लैट में ले गए। जहां तीनों ने डरा धमका कर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे उसी जगह पर छोड़ कर फरार हो गए। पीड़िता को एक आरोपी का नाम सन्नी पता चला है। दविंदर शर्मा ने कहा कि सन्नी का घर पता चल गया है। मंगलवार शाम वहां दबिश दी गई थी। मगर वह फरार है।

ये भी पढ़े :

# Reliance AGM : नीता अंबानी ने कहा - कोरोना के 10 में से 1 मरीज को रिलायंस इंडस्ट्रीज में बनी ऑक्सीजन मुफ्त मिली

# भारतीय तटरक्षक में भर्ती होकर देश की सेवा करने का बेहतरीन मौका, जानें इससे जुडी जरूरी जानकारी

# चौकाने वाला दावा! 5000 साल से धरती पर नजर रख रहे हैं एलियंस, मजे से सुनते हैं हमारे पुराने रेडियो शो

# सुर्खियों में आई तिड़वा बहनों की एकसाथ हुई प्रेगनेंसी, इस तरह की थी बच्चे पैदा करने की प्लानिंग

# महिला ATM से निकालने गई 20 डॉलर तो खाते में मिले 7417 करोड़ रूपये

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com